फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The 22 year old daughter of the late Gur was Narrator in cruelty with old woman

वृद्ध महिला के साथ क्रूरता मामले में दिवंगत गूर की बेटी ही निकली सूत्रधार, जांच में बड़ा खुलासा

Tue, 12 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
The 22 year old daughter of the late Gur was Narrator in cruelty with old woman
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी में वृद्ध महिला के चेहरे पर कालिख पोतने और जूतों का हार पहनाकर पूरे गांव में घुमाने के प्रकरण का सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि मूल माहूनांग (सरकाघाट की गाहर पंचायत का बैरा इलाका) के दिवंगत गूर की 22 वर्षीय बेटी निकली। देव आस्था के नाम पर यह कारनामा इसलिए किया गया, क्योंकि अंधविश्वासी और रूढ़िवादी सोच यह नहीं चाहती थी कि क्षेत्र में उनके देवता के सिवाय किसी और देवता का पूजन हो, जिससे बरसों से चली आ रही उनकी प्रभुसत्ता और कमाई कम हो।

विज्ञापन


पुलिस के दावों के अनुसार इसी सोच को लेकर बुजुर्ग महिला के साथ क्रूरता हुई।  वृद्धा अपने घर में किसी अन्य नागदेवता की पूजा करती थी। ये मूल माहूंनाग के नाम पर दुकानदारी चलाने और उनके प्रति अंधविश्वासी आस्था रखने वालों को बर्दाश्त नहीं था। आरोप है कि गूर की बेटी ने ऐसे अंधविश्वासी ग्रामीणों, कार कारिंदों के साथ षड्यंत्र रचा और जादू-टोने के नाम पर बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दबदबा कायम रखने के लिए महिला के साथ क्रूरता की। इससे न केवल देव समाज का नाम बदनाम हुआ है, बल्कि देवभूमि के नाम से हिमाचल की पहचान भी दागदार हुई है। उधर, अंधविश्वासियों पर शिकंजा कसे जाने के बाद देव आस्था के नाम पर प्रताड़ित ग्रामीण अब खुलकर सामने आने लगे हैं। सोमवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुलिस में इस संदर्भ में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में आरोपियों पर एक और एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के घर को भी जलाने की हुई थी कोशिश 

पुलिस को दी गई शिकायत में सेवानिवृत्त शिक्षक जयगोपाल ने कहा है कि सात नवंबर को अपने आपको मूल माहूंनाग (सरकाघाट की गाहर पंचायत का बैरा इलाका) के कथित गूर, कार-कारिंदों, कमेटी और कुछ अंधविश्वासी ग्रामीणों ने उसके घर में तोड़फोड़ की और उसका घर जलाने की कोशिश की।

यह सब इसलिए किया गया कि उसने घर में मां सरस्वती की स्थापना की थी और उसकी पूजा करते है। वह नहीं चाहते थे कि मूल माहूंनाग के सिवाय क्षेत्र में किसी और देवी-देवता की पूजा हो।

देव प्रकोप के डर से वापस ली थी शिकायत
 सेवानिवृत्त शिक्षक के सात नवंबर को इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत सौंपी थी। पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन देव रथ लेकर उनके पास लोग पहुंच गए और देव प्रकोप का भय दिखाया गया, जिस पर उन्होंने  पुलिस को सौंपी शिकायत वापस ले ली। 

मौके पर पहुंचे एसपी, दर्ज किए बयान
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने सोमवार को उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां वृद्धा के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे घुमाया गया। इस दौरान कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने का ग्रामीणों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed