फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thariod Test strat in shimla soon

आईजीएमसी में फिर से शुरू होंगे थॉयरायड टेस्ट

Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thariod Test strat in shimla soon
Thariod Test strat in shimla soon
अस्पताल प्रबंधन ने मंगवाई टेस्ट किट
विज्ञापन

क्रॉसर
दो माह से बंद थे थॉयरायड टेस्ट, मरीज थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीजों के थॉयरायड टेस्ट फिर से शुरू होने वाले हैं। अस्पताल प्रबंधन ने टेस्ट किट की सप्लाई मंगवा ली है। चार लाख रुपये कीमत की यह टेस्ट किट कुछ दिन में अस्पताल पहुंच जाएगी।
इससे आने वाले एक दो दिन में सरकारी लैब में थॉयराइड टेस्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आईजीएमसी में करीब दो माह से थॉयरायड टेस्ट नहीं हो रहे थे। मरीजों को मजबूरन निजी लैबों में यह टेस्ट महंगी दरों पर करवाने पड़ रहे थे। आईजीएमसी में प्रदेशभर से मरीजों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 सितंबर के अंक में आईजीएमसी में दो माह से थॉयराइड टेस्ट बंद शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। प्रबंधन का दावा था कि कुछ माह पहले सप्लाई आर्डर भेजा था लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंचा। आर्थिक तौर से संपन्न मरीज तो निजी लैबों में यह टेस्ट करवा रहे थे लेकिन गरीब मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। अस्पताल में यह टेस्ट 160 से 165 रुपये के बीच होता है वहीं निजी लैब में यह टेस्ट 300 से 500 रुपये में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो जाएंगे टेस्ट : डॉ. सुरेंद्र
आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टेस्ट किट मंगवा ली है। टेस्ट किट आने के बाद जल्द थॉयरायड टेस्ट शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed