फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Thar rally to pay tribute to the martyrs and Message of national unity in atal tunnel manali

Manali News: राष्ट्रीय एकता का संदेश और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकली थार रैली

Fri, 28 Apr 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 09:37 PM IST
सार

 सीमा सड़क संगठन की थार रैली शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पहुंची। साउथ पोर्टल में सीमा सड़क संगठन (योजक परियोजना) के मुख्य अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 

विज्ञापन
Thar rally  to pay tribute to the martyrs and Message of national unity in atal tunnel manali
सीमा सड़क संगठन की थार रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय एकता का संदेश और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सीमा सड़क संगठन की थार रैली शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पहुंची। साउथ पोर्टल में सीमा सड़क संगठन (योजक परियोजना) के मुख्य अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 7 मई को यह रैली पुणे पहुंचेगी। जहां पर सीमा सड़क संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम होगा। रक्षा राज्य मंत्री को भी इस समारोह के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। सीमा सड़क संगठन के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर और राष्ट्र निर्माण में बीआरओ कर्मियों के बलिदान और योगदान को याद करने के लिए बीआरओ ने एकता एवं श्रद्धांजलि अभियान की शुरूआत की है।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस रैली में आठ थार वाहनों को इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 16 अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को रैली पदुम पहुंची और 13 बीआरटीएफ की टीम ने जोरदार स्वागत किया। रैली को जांस्कर, चंद्रा और भागा नदियों के पानी के साथ नीराक, पदुम और शिंकुला की मिट्टी सौंपी गई। इसी प्रकार से बीआरओ ने पूर्वोत्तर राज्यों से एक मोटर साइकिल रैली भी निकाली है। सात मई को दोनों रैलियों का विलय हो जाएगा। जहां स्मारक के पास पौधरोपण के साथ रैली का समापन होगा। रैली के दौरान बीआरओ के जवान जगह-जगह पर कार्यरत जवानों से मुलाकात कर उन्हें पेश आने वाली कठिनाइयों को जान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात कर रहे हैं। यह रैली लेह से मनाली, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात होते हुए यह पुणे पहुंचेगी। रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद बीआरओ योजक परियोजना के मुख्य अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि रैली का उद्देश्य एकता की भावना को बढ़ावा देना और बीआरओ कर्मियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देना है। यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए किया गया है जिन्होंने घर से बाहर रहते हुए अपने देश के लिए बलिदान दिया। रैली का नेतृत्व कर रहे प्रतिभागी कर्नल राकेश ने कहा कि रैली का आयोजन बीआरओ दिवस मनाने व जवानों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed