{"_id":"627509fb74ef770767559ca2","slug":"thakur-gurudev-of-una-got-third-place-in-punjab-state-road-cycling-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पंजाब स्टेट रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में ऊना के ठाकुर गुरुदेव को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: पंजाब स्टेट रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में ऊना के ठाकुर गुरुदेव को तीसरा स्थान
Fri, 06 May 2022 05:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 May 2022 05:21 PM IST
सार
प्राचार्य अतुल महाजन ने इस उपलब्धि के लिए गुरुदेव ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहते हैं। महाजन ने गुरुदेव को भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
गुरुदेव ठाकुर ने रोड़ साइकिलिंग में हासिल किया तीसरा स्थान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के गुरुदेव ठाकुर ने कुरुक्षेत्र में हुई पंजाब स्टेट रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में गुरुदेव ठाकुर ने 16 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट 52 सेकेंड में तय की। गुरुदेव हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिन्होंने रोड साइकिलिंग में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरुदेव ठाकुर बेहतर खिलाड़ी के साथ विद्यालय स्टूडेंट काउंसिल में खेल प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।
विज्ञापन
ऊना शहर के गुरुदेव के पिता राजकुमार ठाकुर स्केटिंग कोच हैं। प्राचार्य अतुल महाजन ने इस उपलब्धि के लिए गुरुदेव ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहते हैं। महाजन ने गुरुदेव को भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय कमेटी के उप प्रधान बलविंदर सिंह ने भी गुरुदेव और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन