फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   textile industry gutted in fire at Baddi Solan

टैक्सटाइल उद्योग में आग लगने से दो करोड़ रुपये का नुकसान

Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
textile industry gutted in fire at Baddi Solan

बीबीएन के चौकींवाला स्थित जीपीआई टैक्सटाइल उद्योग में शुक्रवार देर रात 2.30 बजे आग लग गई। इससे एक यूनिट पूरी तरह बर्बाद हो गई है। यूनिट में आग लगने से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। उद्योग में आग लगने के दौरान यूनिट में करीब डेढ़ दर्जन कामगार काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


वे आग लगते ही यूनिट से बाहर भागे। बताया जा रहा है कि मशीन में ही किसी तरह की अड़चन के चलते आग लगी है। इस कारण मशीनरी, भारी मात्रा में रखी ऊन और एक मंजिला भवन पूरी तरह नष्ट हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तीन वाहनों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। सुबह करीब 4.30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। 
विज्ञापन


उद्योग के दो अन्य यूनिटों को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, फायर ऑफिसर हितेंद्र कंवर ने बताया कि उद्योग में लगी आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। आग से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 20 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed