{"_id":"58baa2294f1c1b7f59832748","slug":"textile-industry-gutted-in-fire-at-baddi-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सटाइल उद्योग में आग लगने से दो करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सटाइल उद्योग में आग लगने से दो करोड़ रुपये का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन के चौकींवाला स्थित जीपीआई टैक्सटाइल उद्योग में शुक्रवार देर रात 2.30 बजे आग लग गई। इससे एक यूनिट पूरी तरह बर्बाद हो गई है। यूनिट में आग लगने से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। उद्योग में आग लगने के दौरान यूनिट में करीब डेढ़ दर्जन कामगार काम कर रहे थे।
विज्ञापन
वे आग लगते ही यूनिट से बाहर भागे। बताया जा रहा है कि मशीन में ही किसी तरह की अड़चन के चलते आग लगी है। इस कारण मशीनरी, भारी मात्रा में रखी ऊन और एक मंजिला भवन पूरी तरह नष्ट हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तीन वाहनों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। सुबह करीब 4.30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
विज्ञापन
उद्योग के दो अन्य यूनिटों को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, फायर ऑफिसर हितेंद्र कंवर ने बताया कि उद्योग में लगी आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। आग से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 20 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन