फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Terrorist Masood Azhar effigy and made in China product burnt in Solan himachal

सोलन में चीन में बने सामान के साथ फूंका आतंकी मसूद का पुतला

Tue, 19 Mar 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Masood Azhar effigy and made in China product burnt in Solan himachal

शहर के कारोबारियों ने होली पर मेड इन चाइना का सामान नहीं बेचने का फैसला लिया है। मंगलवार को कारोबारियों ने मेड इन चाइना उत्पादों को आग के हवाले किया। इस दौरान आतंकवादी मसूद अजहर का पुतला भी फूंका गया।

विज्ञापन


मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन के ऐतराज पर भी विरोध जताया। कारोबारियों ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने भी कारोबारियों के इस आंदोलन में साथ दिया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महासचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि सोलन के कारोबारियों से आह्वान किया गया है कि वे चीन में निर्मित किसी भी उत्पाद की बिक्री न करें। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें कि वे सस्ते के चक्कर में चीन का कोई भी उत्पाद न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कारोबारियों ने चीन में बने उत्पादों को आग के हवाले कर दिया। दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि इस बार भारतीय उत्पाद ही होली पर बेचे जा रहे हैं। गंज बाजार के असीम का कहना है कि इस बार लोगों ने चाइनीज रंगों का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। इस वर्ष मेड इन इंडिया रंगों की भरमार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed