फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tender process for Nauni to Bhararighat four lane completed work to begin after rains

Himachal News: नौणी से भराड़ीघाट फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया पूरी, काम बरसात के बाद

Wed, 26 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा नितिश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
नितिश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

नौणी से भराड़ीघाट तक 18 किमी फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा। एनएचएआई ने 24 महीने के भीतर इसको तैयार करने का लक्ष्य रखा है। 
 

विज्ञापन
Tender process for Nauni to Bhararighat four lane completed work to begin after rains
NHAI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिलासपुर के नौणी से भराड़ीघाट तक 18 किमी फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा। काम शुरू करने के लिए एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मानसून के बाद काम शुरू करने की तैयारी है। 18 किमी फोरलेन की अनुमानित लागत करीब 1,244 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनएचएआई ने 24 महीने के भीतर इसको तैयार करने का लक्ष्य रखा है। एनएचएआई शिमला-मटौर (कांगड़ा) फोरलेन का निर्माण करवा रही है। छह चरणों में काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


नौणी से भराड़ीघाट तक 18 किमी सड़क इसी का हिस्सा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को काम जल्द शुरू करने को कहा है। फोरलेन पर इस हिस्से में कोई टनल का निर्माण नहीं किया जाएगा। शिमला मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट एनएचएआई के हिमाचल में चल रहे प्रोजेक्ट में एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस काम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। फोरलेन बनने न केवल सैलानियों-आम लोगों बल्कि इससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। एनएचआई के मुताबिक जल्द प्रोजेक्ट को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद भराड़ीघाट से दसीहन और शालाघाट तक के लिए 12 किमी सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फोरलेन के इस हिस्से में दो सुरंगों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमें 3.5 किलोमीटर और 350 मीटर की सुरंग प्रस्तावित है। एनएचएआई पहाड़ों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरंग निर्माण पर जोर दे रहा है ताकि भविष्य में लैंडस्लाइड से बचा जा सके। सुरंग निर्माण से दूरी कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौणी से भराड़ीघाट तक 18 किमी फोरलेन का काम मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। काम शुरू होने के बाद इससे 24 महीनों में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है- बीएस मीना, निदेशक एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed