{"_id":"a555651417f438acdb831930785848cb","slug":"tender-form-for-test-tube-counter-in-igmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेते को ठेका देने को नहीं बांटे टेंडर फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेते को ठेका देने को नहीं बांटे टेंडर फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में चहेतों के लिए नियम कानून ताक पर रख दिए। यहां टेस्ट ट्यूब काउंटर को आउटसोर्स किया जाना है। वीरवार को टेंडर फार्म देने का आखिरी दिन था। लेकिन फार्म लेने आए आवेदकों को फार्म नहीं दिए गए। टेंडर फार्म लेने के लिए वीरवार को कई लोग दिन भर एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस में भटकते रहे।
विज्ञापन
आरकेएस ऑफिस से लेकर एमएस ऑफिस तक लोगों को एक ही जवाब मिला की फार्म यहां नहीं दूसरे आफिस में मिलेगा। दिन भर टेंडर फार्म तलाश करने के बाद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। फार्म देने में की गई आनाकानी ने आईजीएमसी प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे टेंडर किसी चहेते को देने की आशंका गहरा गई है। पूरे मामले से घपले की बू आना भी लाजिमी है। सवाल उठता है कि प्रशासन कहीं किसी अपने को टेंडर दिलाने के लिए यह सारा ड्रामा तो नहीं रच रहा। सूत्र बताते हैं टेस्ट ट्यूब काउंटर का टेंडर लेने वाले को लाखों की कमाई होनी है। ऐसे में रसूखदार हाथ में ही काउंटर आएगा।
विज्ञापन
ऐसे चलता रहा पूरा दिन ड्रामा- मामला वीरवार सुबह का है। कुछ लोग सुबह करीब 11 बजे आईजीएमसी में टेस्ट ट्यूब काउंटर के लिए होने वाले टेंडर के फार्म लेने को पहुंचे। सबसे पहले वह एसीएफ ऑफिस में पहुंचे। यहां एसीएफ चंद्र वर्मा से जवाब मिला कि इस संबंध में आरकेएस ही सारी औपचारिकताएं पूरी करता है, फार्म भी वहां पर ही मिलेंगे।
एसीएफ के कहने पर लोग आरकेएस आफिस पहुंचे। यहां जवाब मिला कि टेंडर फार्म एमएस देते हैं, यहां कोई फार्म नहीं है। इसके बाद लोग टेंडर फार्म लेने एमएस आफिस की ब्रांच में पहुंचे। लेकिन यहां पर भी उन्हें पहले जैसा जवाब ही मिला कि फार्म तो आरकेएस आफिस में ही मिलेंगे।
टेंडर फार्म एमएस ही देंगे- आरकेएसए के फाइनेंस कंट्रोलर केआर नेगी ने कहा कि टेस्ट ट्यूब काउंटर के फार्म हमारे पास नहीं है। फार्म एमएस साहब ही देंगे। शायद टेंडर की तारीख बढ़ाई जानी है। हमें इस बारे में अभी कुछ मालूम नहीं है।
कल से नहीं मिलेंगे टेंडर फार्म- वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया है कि टेस्ट ट्यूब काउंटर के फार्म आरकेएस के आफिस में मिल रहे हैं। फार्म लेने से पहले कुछ औपचारिकताओं की भी जरूरत है। वीरवार को टेंडर फार्म लेने की आखिरी तारीख थी। शुक्रवार से फार्म नहीं मिलेंगे।