फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tender for parallel tunnels for Kiratpur-Nerchowk four lane in March

Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के लिए समानांतर टनलों का टेंडर मार्च में, एफसीए प्रक्रिया जल्द पूरी होगी

Thu, 07 Dec 2023 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Dec 2023 10:31 AM IST
सार

टनलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और वन विभाग की एफसीए प्रक्रिया तीन माह में पूरी हो जाएगी। किरतपुर से नेरचौक तक पांच टनल हैं, जो अभी दो लेन की हैं, जिन्हें फोरलेन करने के लिए समानांतर टनल बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Tender for parallel tunnels for Kiratpur-Nerchowk four lane in March
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक की समानांतर टनलों का मार्च में टेंडर किया जाएगा। इन टनलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और वन विभाग की एफसीए प्रक्रिया तीन माह में पूरी हो जाएगी। किरतपुर से नेरचौक तक पांच टनल हैं, जो अभी दो लेन की हैं, जिन्हें फोरलेन करने के लिए समानांतर टनल बनाई जाएगी। फिलहाल परियोजना की सबसे लंबी एक नंबर कैंचीमोड़ टनल का ही समानांतर सुरंग का निर्माण चल रहा है, जिसका कार्य अगले छह माह में पूरा हो जाएगा। बाकी चार टनलों के समानांतर टनल बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


एफसीए प्रक्रिया भी चल रही है। इनके पूरा होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में दो लेन की टनल होने से फोरलेन पर वाहनों की गति भी धीमी हो रही है। साथ एक ही टनल से वाहनों के आने-जाने से हादसों का खतरा बना रहा है। वहीं, दिन प्रतिदिन फोरलेन पर बढ़ते ट्रैफिक से समानांतर टनलों की जरूरत और अधिक महसूस हो रही है। बता दें कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंचीमोड में 1,800 मीटर लंबी टनल नंबर-1, थापना में 465 मीटर लंबी टनल नंबर-2, तुन्नु में 550 मीटर लंबी टनल नंबर-3, टीहरा में 1,265 मीटर लंबी टनल नंबर-4 और सुंदरनगर के भवाणा में 740 लंबी टनल नंबर-5 हैं।
विज्ञापन


किरतपुर से नेरचौक तक चार टनल के समानांतर सुरंग की डीपीआर बनाई जा रही है। एफसीए मंजूरी की प्रक्रिया भी जारी है। करीब तीन माह में यह दोनों प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद टेंडर किए जाएंगे। - अब्दुल बासित, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed