फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tender cancalled, students have to wait for free uniform in himachal.

15 लाख स्कूली छात्रों को अभी नहीं मिलेगी मुफ्त वर्दी

Thu, 03 Sep 2015 11:35 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
tender cancalled, students have to wait for free uniform in himachal.

हिमाचल में पहली से दसवीं तक के 15 लाख छात्र-छात्राओं को मिलने वाली मुफ्त वर्दी का टेंडर फिर रद्द हो गया है। यह दूसरा मौका है जब मुफ्त वर्दी का टेंडर रद्द हुआ है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पीसी धीमान की अध्यक्षता में वीरवार को हुए बैठक में नए सिरे से टेंडर करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टेंडर में पांच कंपनियों ने भाग लिया था, तीन कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम में वर्दी के सैंपल जमा नहीं कराए, इसके चलते यह तीनों कंपनियां बाहर हो गई, जिन दो कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम में वर्दी के सैंपल जमा कराए थे। वह कंपनियां पिता और पुत्र की थी।
विज्ञापन


टेक्निकल बीड खोलने से पहले खाद्य आपूर्ति निगम ने यह मामला प्रदेश सरकार को भेजा, मामला को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने वीरवार को बैठक बुलाई। कंपनियों के दस्तावेज खंगालने के बाद तकनीकी कारणों से टेंडर ही रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने से नहीं मिली वर्दी

tender cancalled, students have to wait for free uniform in himachal.

प्रदेश सरकार ने अब नए सिरे से टेंडर करने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति निगम को री-टेंडर के लिए कहा गया है। खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक दो-तीन दिन के भीतर टेंडर के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।

प्रदेश के 15 लाख स्कूली छात्रों को बीते चार महीने से वर्दी नहीं मिल रही है। अप्रैल - मई महीने में छात्रों को मुफ्त वर्दी मिलनी शुरू हो जाती थी लेकिन टेंडर न होने से मामला लटकता जा रहा है।

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरके प्रुथी का कहना है कि टेक्निकल कारणों से छात्रों को मिलने वाली मुफ्त स्कूल वर्दी के टेंडर रद्द किए गए हैं। अब नए सिरे से वर्दी के टेंडर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed