फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ten thousand admissions in Himachal Govt Pre Primary Schools

सरकारी प्री प्राइमरी स्कूलों में पांच दिनों में हुए इतने दाखिले

Sun, 07 Oct 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand admissions in Himachal Govt Pre Primary Schools

हिमाचल में पहली बार खोले गए प्री प्राइमरी स्कूलों में पांच दिनों के दौरान दस हजार से ज्यादा दाखिले हो गए हैं। पहली अक्तूबर से छह अक्तूबर तक 3391 प्री प्राइमरी स्कूलों की नर्सरी कक्षा में बच्चों को प्रवेश दिलाने में अभिभावकों ने खासी रुचि दिखाई है। प्रवेश प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। सोमवार से इन स्कूलों में नर्सरी का सत्र शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


संभावित है कि आठ अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला मंडी के बगस्याड़ स्कूल से इस योजना का शुभारंभ भी कर सकते हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में चार वर्ष की आयु पूरे कर चुके बच्चे दाखिला ले सकते हैं। नर्सरी को पढ़ाने के लिए जेबीटी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। शिक्षकों को बच्चों की देखभाल करने के तरीकों और उन्हें पढ़ाने की प्रक्रिया से प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में सहयोगी स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि अभिभावकों में इसको लेकर अच्छा रुझान देखने को मिला है। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल बगस्याड़ से शुरू होगी अखंड शिक्षा ज्योति

Ten thousand admissions in Himachal Govt Pre Primary Schools

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को जिला मंडी के बगस्याड़ स्कूल से ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना का शुभारंभ करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगस्याड़ स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

ऐसे में इस स्कूल को योजना के शुभारंभ के लिए चुना गया है। योजना के तहत सरकारी स्कूलों से पढ़े और वर्तमान गौरवमयी स्थान पर पहुंचे लोगों को स्कूलों में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। ये लोग स्कूली बच्चों और अभिभावकों से संवाद भी करेंगे। भविष्य में सभी मंत्री, सांसद और विधायक भी अपने स्कूलों में जाकर योजना की शुरुआत करेंगे।

दस अक्तूबर को सम्मानित किए जाएंगे निजी कंपनियों के सीईओ
‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत प्रदेश सरकार दस अक्तूबर को सरकारी स्कूलों में पढ़े और वर्तमान में निजी कंपनियों में बड़े ओहदों पर पहुंच चुके अधिकारियों को सम्मानित करेगी।

शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में डॉ. हिमेश शर्मा, रजनीश जमवाल, नितिन शर्मा, गौरव शर्मा, वरुण भारद्वाज, विशाल बतरा, मनीष चौधरी, विवेक अग्रवाल, नीरज जोशी, राहुल मोहन और डॉ. ओपी सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed