फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ten-day training on the New Education Policy begins.

Shimla News: नई शिक्षा नीति पर दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ten-day training on the New Education Policy begins.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में नई शिक्षा नीति-2020 पर दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम 16 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगा। इसमें विभिन्न विषयों के 136 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप सिंह वालिया ने शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। मालवीय मिशन केंद्र के निदेशक प्रो. डीआर ठाकुर ने नई शिक्षा नीति को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इसे देश की पहचान और मूल्यों से जोड़ते हुए शैक्षणिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति आरके गुप्ता ने शिक्षा को विद्यार्थी केंद्रित बनाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article