{"_id":"5ec926c1b335334ea4583009","slug":"ten-covid-19-positive-cases-in-solan-baddi-barotiwala-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से ट्रकों से बीबीएन पहुंचे 10 लोग कोराना संक्रमित, बढ़ा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल से ट्रकों से बीबीएन पहुंचे 10 लोग कोराना संक्रमित, बढ़ा ग्राफ
Sun, 24 May 2020 09:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संतोष कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी बंगाल से ट्रकों के माध्यम से बीबीएन पहुंचे लोगों ने नालागढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा दिया है। यहां मामलों ने दोगुनी रफ्तार पकड़ ली है। महज दो दिन के अंतराल में दस मामले सामने आ गए हैं और यह सभी ट्रकों में सवार होकर नालागढ़ पहुंचे हैं। कोरोना मुक्त हो चुके सोलन में अब 10 एक्टिव मामले हो गए हैं। बताया जा रहा कि पुणे से एक ओर ट्रेन पठानकोट पहुंचनी है, जिसमें हिमाचल के और लोग आएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जिला सोलन अप्रैल माह में ही कोरोना मुक्त होने के साथ ग्रीन जोन के मुहाने पर था। अब एक्टिव केसों की संख्या 10 पहुंच गई है। बाहर से आए कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से स्थानीय केवल दो ही लोग संक्रमित हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब तक 25 मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से 4 लोगों को बाहर भेजा जा चुका है, जबकि इनके साथ आई महिला की पीजीआई में मौत हुई थी, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इनके संपर्क में आए निजी अस्पताल के तकनीशियन व अटेंडेंट कोरोना संक्रमित हुए थे। तबलीगी जमात में यूपी के गाजियाबाद से दिल्ली के निजामुदीन से आए लोगों में से तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मानपुरा के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखे पश्चिमी बंगाल से आए पांच लोग वीरवार को पॉजिटिव आए और दो दिन बाद शनिवार को रामशहर में रखे गए पांच लोग भी कोरोना पॉजिटिव आए है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मंधाला की एक महिला पड़ोसी राज्य हरियाणा के पंचकूला में पॉजिटिव आई है, जिसके संपर्क में आए 18 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं।
पूर्व विधायक ने इन्हें भी बांटे हैं फल
नालागढ़ के पूर्व विधायक ने पश्चिमी बंगाल से दो ट्रकों में आए इन लोगों को भी पानी व फल बांटे हैं। इससे पहले पूर्व विधायक ने मानपुरा के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में पॉजिटिव आए पांच लोगों को भी फल बांटे हैं। मानपुरा में उनके साथ दून के विधायक भी शामिल थे। मामले पॉजिटिव आने के बाद विधायक व पूर्व विधायक को होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके बाद नालागढ़ के पूर्व विधायक ने पश्चिमी बंगाल से रामशहर में पहुंचे लोगों से संपर्क कर उन्हें फल बांटे हैं। उधर, एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे लोग स्थानीय ही हैं और इनकी देखरेख व सुरक्षा करना सरकार और प्रशासन का काम है। घबराने की आवश्यकता नहीं है।