{"_id":"627bc09f78a85234dc210514","slug":"tempo-traveller-vehicle-ply-without-a-driver-tourists-narrowly-escaped-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली: अचानक चल पड़ा सड़क किनारे खड़ा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, ऐसे टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: अचानक चल पड़ा सड़क किनारे खड़ा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, ऐसे टला बड़ा हादसा
Thu, 12 May 2022 04:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली( कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली( कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 May 2022 04:39 PM IST
सार
पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत सिमसा में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। सड़क पर खड़ा एक टेंपो ट्रैवलर खुद ही चल पड़ा और आगे पार्क किए गए दो वाहनों से टकरा गया।
विज्ञापन
बिना चालक ही चल पड़ी गाड़ी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में बुधवार को सड़क किनारे खड़ा टेंपो ट्रैवलर चालक के बिना अचानक चल पड़ा। आगे पार्क दो वाहनों से टकराने के बाद टेंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होने से पहले ही एक यात्री ने हैंड ब्रेक बड़ा खींच कर वाहन को रोक दिया। बड़ा हादसा टल जाने से टेंपो ट्रैवलर में सवार छह यात्री बाल-बाल बच गए। इस बीच, यह घटना एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक टेंपो ट्रैवलर सिमसा से निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान चालक ने टेंपो ट्रैवलर को सड़क किनारे खड़ा और फोन सुनने के लिए नीचे उतर गया। चालक के उतरते ही टेंपो ट्रैवलर भीतर बैठे करीब छह यात्रियों को लेकर अचानक आगे चल पड़ा। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर आगे खड़े दो वाहनों से टकराने के बाद अनियंत्रित हुआ ही था िकि एक यात्री ने हैंड ब्रेक खींच कर वाहन को रोक लिया। टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। उधर, पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंचा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल होने से घटना चर्चा में बनी है। डीएसपी ने बताया कि इस तरह की घटना पुलिस में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन