फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Temples adorned with colorful lights to welcome Kanha.

Shimla News: कान्हा के स्वागत के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजे देवालय

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Temples adorned with colorful lights to welcome Kanha.
आधी रात को कपाट खुलते ही होंगे मुरली वाले के दर्शन
विज्ञापन

मंदिरों में रातभर होंगे भजन-कीर्तन, पंचामृत से होगा अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला जन्माष्टमी पर्व को लेकर सज चुकी है। कान्हा के स्वागत में भक्त जुटे हुए हैं। शहर के सभी मंदिरों में सजावट के साथ ही लड्डू गोपाल के लिए झूले की मनमोहक सजावट की है।


पंचामृत से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। रात 12 बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होंगे। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार को जन्माष्टमी के रूप में मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। अष्टमी तिथि पर अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र के संयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर्षण योग का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत और पूजा फलदायी होती है। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि अष्टमी तिथि पर मध्यरात्रि 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए रात के समय पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का व्रत रखने से मनुष्य को सौ जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही व्रत को बैकुंठ लोक की प्राप्ति होने के साथ उत्तम योनि में जन्म मिलता है।
विज्ञापन



रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा
पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि अष्टमी तिथि 3 सितंबर की रात 2:26 बजे से शुरू होकर 4 सितंबर को रात 12:14 बजे तक रहेगी जबकि रोहिणी नक्षत्र रात 11:05 बजे तक रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और विशेष पूजन का शुभ मुहूर्त रात 11:57 से 12:43 बजे तक रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु बाल गोपाल का अभिषेक, पूजन और आरती कर जन्मोत्सव मनाएंगे। व्रत का पारण 5 सितंबर की सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article