फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   temperature rising in himachal pradesh

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम, तैयार हो जाएं होने वाली है बर्फबारी

Fri, 19 Jan 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 19 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
temperature rising in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। इससे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन

 
वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। सभी क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 22 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 

विज्ञापन

दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

temperature rising in himachal pradesh

23 और 24 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.5, ऊना में 26.2, नाहन में 18.8, सोलन में 21.6, कांगड़ा में 23.2, बिलासपुर में 21.0, हमीरपुर में 22.2, चंबा में 20.2, सुंदरनगर में 22.4, भुंतर में 20.8, कल्पा में 13.0 और डलहौजी में 10.6

डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा - 6.1, कल्पा में -1.6, मनाली में - 0.4, भुंतर में 1.4, सुंदरनगर में 2.4, सोलन में 3.4, बिलासपुर में 3.5, शिमला में 5.7, धर्मशाला में 7.6 और नाहन में 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed