फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tell students ways to save life in earthquake

Shimla News: छात्रों को बताए भूकंप में जान बचाने के उपाय

Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tell students ways to save life in earthquake
शिमला। एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) शिमला ने कांगड़ा में चार अप्रैल 1905 को हुई भूकंप त्रासदी के 120 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को बॉयज स्कूल लालपानी में बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी।एसडीआरएफ टीम ने कंपनी की मुखिया डीएसपी गुलशन नेगी की अगुवाई में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप आने पर जान बचाने के उपाय बताए। नेगी ने कहा कि स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स पूरे प्रदेश में शिक्षण संस्थानों में छात्रों और स्टाफ के साथ आम लोगों को भूंकप के समय अपनी तथा लोगों की जान बचाने बारे जागरुक कर रही है। प्रधानाचार्य पवन कुमार सोनी ने एसडीआरएफ के अधिकारियों का आभार जताया और इसमें दी गई जानकारी को उपयोगी बताया। गुलशन नेगी और उनकी टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सिमरन, अमन, कमल, ललित, विकास, हिमाशु, राहुल सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। भूकंप के दौरान घायलों को बाहर निकालने, उन्हें प्राथमिक उपचार देने की जानकारी मॉकड्रिल के जरिये दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article