फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Telecom connectivity reached Kaurik and Giu villages for first time

Shimla: हिमाचल का गिउ गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी ने ग्रामवासियों से की बात

Thu, 18 Apr 2024 08:06 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

पीएम मोदी ने गांववासियों के साथ 13 मिनट से अधिक समय तक फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दिवाली में सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा की चर्चा की।

विज्ञापन
Telecom connectivity reached Kaurik and Giu villages for first time
पीएम मोदी ने फोन पर ग्रामीणों से की बात - फोटो : ani

विस्तार

चीन की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश में स्पीति का गिउ गांव गुरुवार को पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से फोन पर बात की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने गांववासियों के साथ 13 मिनट से अधिक समय तक फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दिवाली में सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा की चर्चा की और कहा कि गांव के मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने के बाद से ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तो देश के 18000 से अधिक गांवों में बिजली नहीं थी। इन गांवों में बिजली पहुंचाई गई। अब सरकार दूरदराज के इलाकों को संचार प्रौद्योगिकी से जोड़ने को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा दे रही सरकार
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी)’ के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने इन क्षेत्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। कहा कि तीसरे कार्यकाल में वह लोगों के जीवन की सुगमता को प्राथमिकता देने के बाद उनके जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इससे दूरदराज के क्षेत्रों, गरीबों और मध्य वर्ग को अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यक्रम से भी क्षेत्र को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने के लिए करना पड़ता था 8 किमी का सफर
एक ग्रामीण ने पीएम को बताया कि उन्हें जब बताया गया कि यह इलाका मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएगा तो उन्हें एक पल के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। अब जब यह हो गया है तो हम सबकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed