फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teenager drowned in river while playing cricket in chamba himachal

Chamba News: खैरी पुल पर क्रिकेट खेलते गेंद पकड़ने के चक्कर में नदी में डूबा किशोर

Thu, 30 Mar 2023 11:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

किशोर के नदी में डूबता देख उसके दोस्तों ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर के न दिखाई देने पर तुरंत पुलिस और डलहौजी प्रशासन को सूचित किया।

विज्ञापन
Teenager drowned in river while playing cricket in chamba himachal
नदी में डूबा किशोर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में खैरी पुल पर क्रिकेट खेलते वक्त गेंद पकड़ते के चक्कर में पांव फिसलने से 16 वर्षीय किशोर मोहित कुमार रावी नदी में डूबने से लापता हो गया। किशोर के नदी में डूबता देख उसके दोस्तों ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर के न दिखाई देने पर तुरंत पुलिस और डलहौजी प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को किशोर की तलाश के लिए बुलाया है। जानकारी अनुसार मोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव खिलग्रा वीरवार शाम अपने दोस्तों संग खैरी पुल पर क्रिकेट खेल रहा था। अचानक उसकी गेंद नदी में गिर गई। गेंद पकड़ने के लिए जब वह आगे बढ़ा तो संतुलन बिगड़ने से वह रावी नदी में जा गिरा।

विज्ञापन


जिसे देख उसके दोस्तों के पांव तले जमीन खिसक गई। किशोरों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच किशोर की तलाश आरंभ की। लेकिन, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। थकहार कर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों संग मिल किशोर की तलाश आरंभ की। लेकिन, उन्हें किशोर कही नहीं मिला। जिसके बाद डलहौजी प्रशासन और पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया है। अब एनडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद रावी में लापता किशोर को तलाशा जाएगा। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। बताया की एनडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत
मवेशियों के लिए चारा लाने गए व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान (53 वर्षीय) करतार सिंह पुत्र सरनू राम गांव धुआं डाकघर सियूर तहसील होली के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार करतार सिंह होली में शिव नगरी के नजदीक बन के पेड़ से पशुचारा काट रहा था। अचानक उसका पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। पेड़ से उसे गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में परिजन और ग्रामीण उसे उठाकर होली अस्पताल ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed