{"_id":"5c4d640fbdec2273970e405f","slug":"technomac-scam-cid-probe-to-blacklist-auditors","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाला: कंपनी प्रबंधन के बाद ऑडिटरों को ब्लैकलिस्ट कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नोमैक घोटाला: कंपनी प्रबंधन के बाद ऑडिटरों को ब्लैकलिस्ट कराने की तैयारी
Sun, 27 Jan 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jan 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी प्रबंधन के बाद अब सीआईडी ने आंतरिक ऑडिट करने वाले ऑडिटरों को भी अपनी जांच की जद में ले लिया है। सीआईडी की अब तक की जांच में कंपनी की ओर से किए गए 43 सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले में ऑडिटरों की भी भूमिका मिली है।
विज्ञापन
इसके बाद जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीआईडी ने अब केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय को पत्र लिखकर ऑडिटरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिफारिश की है। साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंटों की गवर्निंग बाडी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) को भी कंपनी से जुड़े सभी ऑडिटरों को ब्लैकलिस्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी का मानना है कि अगर आडिटर सही ऑडिट करते तो बैंकों को बैलेंस शीट और ऑडिट रिपोर्ट से कंपनी के खेल का पता चल जाता। इससे बैंकों को फर्जी लेन देन के दस्तावेज दिखाकर 21 करोड़ का लोन लेना कंपनी के लिए आसान नहीं रहता। जांच एजेंसी जहां एक ओर आडिटरों के कामकाज से कंपनी को हुए खेल की विस्तृत जांच भी कर रही है, वहीं उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की भी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विशेष ऑडिट के लिए आबकारी विभाग से साधा संपर्क
जांच एजेंसी ने इसके साथ ही राज्य कर विभाग को भी पत्र लिखकर विशेष ऑडिट कराने को कहा है। इसके लिए एजी ऑफिस से अधिकृत ऑडिटरों को ही लगाने की बात कही गई है। प्रधान महालेखाकार को पत्र लिखकर ऑडिट के लिए जल्द समय देने को कहा गया है।