तकनीकी विवि के हजारों छात्रों को मिला गोल्डन चांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में तीन इंजीनियरिंग कॉलेज, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कालेज प्रगतिनगर शिमला, जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सुंदरनगर और राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा बगवां के अलावा निजी क्षेत्र में 17 कालेज चल रहे हैं।
इन सभी कॉलेजों से हर साल हजारों की संख्या में छात्र बीटेक की परीक्षा देते हैं। इस बार दिए जा रहे गोल्डन चांस से इन सभी कालेजों के छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।
हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर के रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि ने बीटेक और बी-फार्मेसी सातवें सेमेस्टर के लिए गोल्डन चांस देने का फैसला लिया है। रि-अपेयर की यह परीक्षा जून माह में होगी। इससे हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा।
हजारों छात्रों को मिला गोल्डन चांस
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक और बी-फार्मेसी के सातवें सेमेस्टर में रि-अपीयर के विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दे दिया है।
तकनीकी विवि के इस फैसले से हजारों छात्रों का लाभ होगा। आठवें सेमेस्टर में पहुंचे चुके विवि के छात्रों को अब सातवें सेमेस्टर के किसी विषय की रि-अपीयर को क्लीयर करने के लिए एक साल नहीं गंवाना पड़ेगा।
परीक्षा इसी साल जून में होगी। इससे विवि के रि-अपीयर के छात्रों का एक साल बच जाएगा। तकनीकी विवि दिसंबर माह में ही रि-अपीयर की परीक्षाएं करवाता है। इस बार पहली बार जून माह में गोल्डन चांस देकर रि-अपीयर की परीक्षा होगी।
दिसंबर माह में होने वाली रि-अपीयर की परीक्षा के चलते विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जून माह में होने वाली परीक्षा का परिणाम भी इसी साल घोषित होगा।