फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technical university students got thousands Golden Chance.

तकनीकी विवि के हजारों छात्रों को मिला गोल्डन चांस

Wed, 08 Apr 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 08 Apr 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Technical university students got thousands Golden Chance.

वर्तमान में प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में तीन इंजीनियरिंग कॉलेज, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कालेज प्रगतिनगर शिमला, जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सुंदरनगर और  राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा बगवां के अलावा निजी क्षेत्र में 17 कालेज चल रहे हैं।

विज्ञापन


इन सभी कॉलेजों से हर साल हजारों की संख्या में छात्र बीटेक की परीक्षा देते हैं। इस बार दिए जा रहे गोल्डन चांस से इन सभी कालेजों के छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर के रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि ने बीटेक और बी-फार्मेसी सातवें सेमेस्टर के लिए गोल्डन चांस देने का फैसला लिया है। रि-अपेयर की यह परीक्षा जून माह में होगी। इससे हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों छात्रों को मिला गोल्डन चांस

Technical university students got thousands Golden Chance.

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक और बी-फार्मेसी के सातवें सेमेस्टर में रि-अपीयर के विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दे दिया है।

तकनीकी विवि के इस फैसले से हजारों छात्रों का लाभ होगा। आठवें सेमेस्टर में पहुंचे चुके विवि के छात्रों को अब सातवें सेमेस्टर के किसी विषय की रि-अपीयर को क्लीयर करने के लिए एक साल नहीं गंवाना पड़ेगा।

परीक्षा इसी साल जून में होगी। इससे विवि के रि-अपीयर के छात्रों का एक साल बच जाएगा। तकनीकी विवि दिसंबर माह में ही रि-अपीयर की परीक्षाएं करवाता है। इस बार पहली बार जून माह में गोल्डन चांस देकर रि-अपीयर की परीक्षा होगी।

दिसंबर माह में होने वाली रि-अपीयर की परीक्षा के चलते विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जून माह में होने वाली परीक्षा का परिणाम भी इसी साल घोषित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed