फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technical Employment Setu portal launched to connect technical education students with employment opportunitie

Himachal: तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल लॉन्च

Tue, 21 Jul 2026 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा विभाग के तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Technical Employment Setu portal launched to connect technical education students with employment opportunitie
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा विभाग के तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया। राज्य का यह पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और नियोक्ताओं को एकीकृत प्रणाली के माध्यम से जोड़कर भर्ती और प्लेसमेंट प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच एक प्रभावी कड़ी का काम करेगा तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर छात्र अपनी प्रोफाइल, कौशल, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्रों की जानकारी अपलोड कर सकेंगे। उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन आवेदन करने और अपने प्लेसमेंट की स्थिति पर नजर रखने में सक्षम होंगे। इससे छात्रों को उद्योगों की आवश्यकताओं और रोजगार बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोक्ता भी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्त पदों की जानकारी साझा कर सकेंगे। वे योग्य उम्मीदवारों की प्रोफाइल देखकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे तथा सफल नियुक्तियों का विवरण विभाग को उपलब्ध करा सकेंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक देरी कम होगी। उन्होंने बताया कि पोर्टल से अब तक प्रदेश के 164 संस्थान जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 136 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 18 पॉलिटेक्निक संस्थान, पांच इंजीनियरिंग कॉलेज और पांच फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से अब तक 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 23,054 छात्रों की कौशल मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 97 नियोक्ता भी इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल केवल स्थायी रोजगार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और अन्य कुशल श्रमिक भी इस पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। आम लोग अल्प अवधि के कार्यों के लिए भी इनकी सेवाएं इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थान पोर्टल के माध्यम से छात्रों के डेटा प्रबंधन, प्रोफाइल अनुमोदन और प्लेसमेंट परिणामों की निगरानी कर सकेंगे। इससे संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा छात्रों के रोजगार संबंधी रिकॉर्ड का व्यवस्थित प्रबंधन संभव हो सकेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed