{"_id":"6a4024ddb5ddb2cc6b00694d","slug":"technical-employees-protest-over-promotion-and-recruitment-shimla-news-c-19-sml1002-744842-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पदोन्नति और भर्ती को लेकर तकनीकी कर्मियों ने घेरा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पदोन्नति और भर्ती को लेकर तकनीकी कर्मियों ने घेरा प्रबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की तीन-तीन महीनों से लंबित पदोन्नतियां, खाली तकनीकी पदों पर भर्ती को लेकर प्रबंधन से मांग उठाई है। तकनीकी संघ ने बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी को इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं वेतनमान और सुरक्षा उपकरणों को लेकर भी कई मांग उठाई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर से मिले। संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों को उठाया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि फील्ड इकाइयों से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) प्रक्रिया पूरी करके फाइल बोर्ड मुख्यालय भेजी गई है, लेकिन लंबित कार्यों के चलते इन्हें मंजूरी प्रदान नहीं हो पाई है। इस कारण सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य दांव पर लग गया है। संघ ने इन फाइलों को शीघ्र स्वीकृति देकर कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा फील्ड में बढ़ती तकनीकी कर्मचारियों की कमी का मुद्दा पर कहा कि फील्ड स्तर पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
लिहाजा प्रबंधन खाली पड़े तकनीकी पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। वहीं 26 अगस्त 2023 को भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों में हुए संशोधन से प्रभावित आईटीआई और नॉन-आईटीआई कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नति देने, फिटर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उच्च वेतनमान प्रदान किया जाए। इसके अलावा मेडिकल बिलों के भुगतान की प्रक्रिया को सर्कल स्तर के बजाय डिवीजन स्तर पर करने संबंधी प्रस्ताव भी प्रबंध निदेशक को सौंपा गया। वहीं संघ ने फील्ड कर्मचारियों के लिए पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बारिश और बर्फबारी में भी तकनीकी कर्मचारी कठिन और जोखिम भरी परिस्थितियों में चौबीसों घंटे विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान होना चाहिए। इस दौरान प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार त्वरित और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।