{"_id":"6aca3f9b33fd6ac40f09622d","slug":"teams-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-801541-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मायो कॉलेज अजमेर ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मायो कॉलेज अजमेर ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
बीसीएस स्कूल में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, देश के आठ स्कूलों की टीमों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में अंडर-14 ऑल इंडिया इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में मायो कॉलेज अजमेर ने डेली कॉलेज इंदौर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। फाइनल मुकाबले में पहले हाफ के अंतिम क्षणों में मायो कॉलेज अजमेर ने गोल करके बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे हाफ में डेली कॉलेज इंदौर ने बराबरी के लिए प्रयास किए, लेकिन मायो कॉलेज की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सके। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विक्रम सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर को भी सम्मानित किया गया।