फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams won in sports

Shimla News: रस्साकशी के अंडर-15 वर्ग में शिमला कांप्लेक्स और देहा प्रथम

Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
teams won in sports
इंदिरा गांधी खेल परिसर में हुई प्रदेश स्तरीय ओपन रस्साकशी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। टग-ऑफ-वार एसोसिएशन की ओर से रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रदेश स्तरीय ओपन रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आई टीमों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में पुलिस उपाधीक्षक गुलशन नेगी और समापन समारोह में डॉ. नितिन व्यास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में शिमला कांप्लेक्स की टीम ने पहला, देहा की टीम ने दूसरा और कुल्लू की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में देहा ने पहला और मड़ावग ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में देहा ने पहला, सोलन ने दूसरा, लड़कियों के वर्ग में शिमला कांप्लेक्स ने पहला, देहा शिमला ने दूसरा, सीनियर लड़कों के वर्ग में सोलन ने पहला, मड़ावग ने दूसरा, बिलासपुर ने तीसरा, लड़कियों के वर्ग में शिमला कांप्लेक्स ने पहला, देहा ने दूसरा और बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्र, महासचिव रमेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिंदर पाल सिंह, वाइस चेयरमैन गुलशन नेगी, वित्त सचिव पवन कुमार, प्रेस सचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव संजीव चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप राणा, उपाध्यक्ष सुशील चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, भरतभूषण, आरती चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed