फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams won in cricket

Shimla News: फॉरेस्ट फ्लेयर्स ने चार विकेट से जीता आरटीसीए जूनियर्स मानसून कप

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
teams won in cricket
देवांश मैन ऑफ द सीरीज, एकाग्र को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पंथाघाटी के पास स्थित शिमला क्रिकेट मैदान में आरटीसीए जूनियर्स मानसून कप के फाइनल में देवांश को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि एकाग्र ने बेस्ट बल्लेबाज का खिताब जीता। अभिमान को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और अभिराज और तनय वर्मा को संयुक्त रूप से बेस्ट फील्डर के पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मुकाबला फॉरेस्ट फ्लेयर्स और हिमालयन वारियर्स के बीच खेला गया जिसमें फॉरेस्ट फ्लेयर्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवा क्रिकेटरों का उत्साहवर्धन करते हुए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आरटीसीए के संस्थापक और मानसून कप के आयोजक ऋषभ चौहान ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रतिस्पर्धी मैचों का अनुभव देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed