{"_id":"5d485f9f8ebc3e6c973624ea","slug":"teams-will-also-check-greenery-during-inspection-of-schools-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में स्कूलों के निरीक्षण के दौरान हरियाली को भी जांचेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में स्कूलों के निरीक्षण के दौरान हरियाली को भी जांचेंगी टीमें
Mon, 05 Aug 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अब स्कूल में लगाए पौधों की भी जांच होगी। स्कूल में निरीक्षण के लिए जाने वाली टीमें इस ओर विशेष ध्यान देंगी। स्कूलों में हरियाली पर ध्यान देने के लिए निरीक्षण टीमों को निर्देश दिए जाएंगे। स्कूलों में हरियाली बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्कूल सदन और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि बोर्ड ने मुख्यमंत्री हरित विद्यालय अभियान शुरू किया है। इसके तहत बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में एक लाख 29 हजार पौधे सात से 16 अगस्त तक रोपे जाएंगे। 10520 प्राथमिक और 2531 माध्यमिक स्कूलों में पांच-पांच, 929 उच्च और 1861 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दस-दस पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 2432 प्राइमरी और माध्यमिक निजी स्कूलों में पांच-पांच, जबकि अन्य 1222 निजी स्कूलों में दस-दस पौधे रोपे जाएंगे। अभियान का शुभारंभ वन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह (ऊना) में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र सिंह कंवर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। अभियान का समापन 17 अगस्त को धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
समापन समारोह में अभियान के तहत लगाए गए पौधों की रिपोर्ट संबंधित जिलों के शिक्षा उपनिदेशक रखेंगे। शुभारंभ पर सलोह स्कूल में 51 पौधे और 21 गमले तैयार किए जाएंगे। इन पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। स्कूल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ही पौधे रोपे जाएंगे। अब तक विभिन्न स्कूलों से फलदार पौधों सहित हर्बल के पौधे लगाने की मांग आई है।