फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   teachers transfer software trial in himachal cabinet meeting on 30 July 2020

कैबिनेट मीटिंग में होगा ट्रांसफर नीति का ट्रायल, सॉफ्टवेयर से करके दिखाएंगे तबादले

Tue, 28 Jul 2020 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
teachers transfer software trial in himachal cabinet meeting on 30 July 2020
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

राज्य मंत्रिमंडल की तीस जुलाई को प्रस्तावित बैठक में शिक्षकों के तबादले करने के लिए तैयार की गई नई नीति का ट्रायल होगा। इस दौरान जिला शिमला के एचटी और सीएचटी कैडर के सॉफ्टवेयर से तबादले करके दिखाए जाएंगे। मंत्रिमंडल की बीती बैठक में समय की कमी के कारण यह प्रस्तुति नहीं हो सकी थी। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही भाजपा सरकार ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों के तबादले करने की नीति बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


बीते ढाई साल के दौरान इसको लेकर कई बैठकें र्हुइं। पड़ोसी राज्यों के मॉडल को स्टडी भी किया गया, लेकिन प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ सका। अब सरकार ने दोबारा से इस प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाई है। बीते दिनों मंत्रिमंडल के समक्ष दी गई प्रस्ताव की प्रस्तुति से अधिकांश मंत्री सहमत नजर आए थे। लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर अंतिम फैसला लेने से पहले इस तकनीक का प्रैक्टीकल देखने की मंत्रियों ने इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने शिमला जिला के सीएचटी और एचटी का डाटा सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर मंत्रिमंडल को तबादलों का ट्रायल दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस ट्रायल के दौरान कुछ शिक्षकों के तबादले करने के लिए सॉफ्टवेयर में कमांड दी जाएगी। मंत्रियों को बताया जाएगा कि सॉफ्टवेयर किस तरह से इन शिक्षकों की अभी तक की सभी नियुक्तियों को देखते हुए उन्हें किस प्रकार अंक देगा और नया स्कूल किस प्रकार से अलॉट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed