{"_id":"330bcddb2509f123c21de1a72bd160df","slug":"teachers-meeting-at-sanjauli-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
संजौली कॉलेज में सोमवार को शिक्षक इकाई की एक बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि जल्द की अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इकाई का कहना है कि सरकार की एक अधिसूचना के अनुसार शिक्षकों को 24 घंटें पढ़ाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक ओर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता की बात की जाती है तो दूसरी ओर ऐसे फैसले लेकर अध्यापकों पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा हैं। स्थानीय इकाई ने सरकार से इस अधिसूचना पर फिर विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सिफारिशो के अनुरूप करने की मांग की है।