फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   teachers day 2021: TGT teacher Hingraj help dropout student Dogri devi

शिक्षक दिवस विशेष: खर्च उठाकर ड्रॉपआउट छात्रा का स्कूल में दोबारा करवाया दाखिला

Sun, 05 Sep 2021 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Sep 2021 11:34 AM IST
सार

हाई स्कूल सुरंगाणी में तैनात टीजीटी हिंग राज चिराग ड्रापआउट विद्यार्थियों की खोज में निकले। डोगरी देवी से स्कूल छोड़ने की वजह जानी। छात्रा ने आर्थिक तंगी को वजह बताया तो हिंग राज ने उन्हें दोबारा स्कूल में प्रवेश दिलवाया। 

विज्ञापन
teachers day 2021: TGT teacher Hingraj help dropout student Dogri devi
टीजीटी हिंग राज चिराग, छात्रा डोगरी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर जिस छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया था, अब वही छात्रा डोगरी देवी एचपीयू शिमला में अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। साथ ही एचएएस की तैयारी कर रही हैं। ड्रॉप आउट होने के बाद छात्रा ने दसवीं और जमा दो कक्षा की मेरिट सूची में जगह बनाई। उन्होंने सातवीं कक्षा में स्कूल छोड़ दिया था। हाई स्कूल सुरंगाणी में तैनात टीजीटी हिंग राज चिराग ड्रापआउट विद्यार्थियों की खोज में निकले।

विज्ञापन


डोगरी देवी से स्कूल छोड़ने की वजह जानी। छात्रा ने आर्थिक तंगी को वजह बताया तो हिंगराज ने उन्हें दोबारा स्कूल में प्रवेश दिलवाया। पढ़ाई का तमाम खर्च खुद उठाया। एचएएस की तैयारियों के लिए शिक्षक चिराग ने छात्रा को किताबें भी दी हैं। डोगरी देवी ने बताया कि उनके पिता दिहाड़ी लगाते थे। परिवार का पालन पोषण काफी मुश्किल होता था।
विज्ञापन


पढ़ाई का शौक होने पर छठी के बाद आर्थिक तंगी के चलते स्कूल छोड़ दिया। टीजीटी हिंग राज चिराग उनके लिए फरिश्ता बनकर आए और हर कदम पर मदद की। डोगरी देवी ने स्नातक परीक्षाओं में भी कॉलेज स्तर पर पहला स्थान पाया है। शिक्षक हिंग राज चिराग ने बताया कि डोगरी देवी ने जब स्कूल छोड़ा था, तब उनकी तैनाती सुरंगाणी हाई स्कूल में हुई। उन्होंने ड्रॉपआउट डोगरी देवी को प्रवेश दिलवाया और हरसंभव सहायता के प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed