{"_id":"da6acef1feb57211f8854d516eb3d01e","slug":"tea-party-at-retreat-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति निवास पर ‘हाई टी’ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति निवास पर ‘हाई टी’ का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शिमला के छराबड़ा स्थित सरकारी आवास रिट्रीट में ‘हाई टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति की ओर से इसमें हिमाचल के कई गणमान्य लोगों को बुलाया गया था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी तमाम मेहमानों से मिलकर उनकी खूब आवभगत करती रहीं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने पांच दिवसीय शिमला दौरे के बाद सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वह 11 जून को शिमला आए थे। ‘हाई टी’ कार्यक्रम का यह आयोजन रविवार दोपहर बाद किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति और उनकी बेटी मेहमानों से मिलते रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता आनंद शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन