{"_id":"67e2c11f5e8fc3b4ca0f3420","slug":"tb-disease-can-be-detected-in-five-seconds-shimla-news-c-19-sml1001-507051-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टीबी की बीमारी का पांच \nसेकंड में लग जाएगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टीबी की बीमारी का पांच सेकंड में लग जाएगा पता
विज्ञापन
विभाग को मिली हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन
टीबी रोकथाम अभियान में मशीन का होगा इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। टीबी की बीमारी का अब पांच सेकंड में पता लग जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन मिल गई हैं। मशीन के मिलने के बाद अब विभाग ने जांच करनी भी शुरू कर दी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनीत लखनपाल ने यह जानकारी दी है।
टीबी की बीमारी एक गंभीर समस्या है। हर साल शिमला में छह सौ से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से बीमारी का समय पर पता लग जाए तो इसको फैलने से रोका जा सकता है। यही वजह है कि अब पहली बार स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन मिली है। इससे जांच करवाने आए मरीजों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन का इस्तेमाल अभियान में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन पर एक दिन में करीब 150 एक्सरे किए जा सकते हैं। अधिकांश मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें कि लक्षण नहीं होते हैं। ऐसे में अगर मरीजों के अभियान के दौरान एक्सरे किए जाए तो एक्सरे में इस बीमारी का पता चलने से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन की कीमत बीस लाख रुपये है। इसके अलावा आने वाले दिनों में अन्य जगहों पर भी यह मशीन खरीदी जाएगी।