{"_id":"039803fe6a6ccef5059ea9c9623bf993","slug":"taxi-service-to-jakhhoo-temple-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू जाने वाले श्रद्धालुओं से सरेआम लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखू जाने वाले श्रद्धालुओं से सरेआम लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Nov 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिट्ज से जाखू मंदिर के लिए चलने वाली एचआरटीसी टैक्सी सेवा बंद होने के बाद टैक्सी ऑपरेटरों को श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली का मौका मिल गया है। कायदे कानूनों को ताक पर रख कर टैक्सी संचालक सैलानियों और शहरवासियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। जाखू मंदिर के लिए एचआरटीसी टैक्सी सेवा बंद हुए करीब दो माह होने वाले हैं।
विज्ञापन
मौके का फायदा उठाते हुए कुछ टैक्सी ऑपरेटरों ने जाखू मंदिर, रिट्ज, फाइव बैंच और टका बैंच में डेरा जमा लिया है। टैक्सी ऑपरेटर मनमानी वसूली कर रहे हैं। फाइव बैंच और टका बैंच से जाखू मंदिर के 400 से 500 रुपये लिए जा रहे हैं। सैलानी तो पैसे दे देते हैं लेकिन स्थानीय व्यक्ति अगर विरोध करे तो ऑपरेटर धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी टैक्सी बंद होने से बढ़ी परेशानी: सतीश
एचआरटीसी टैक्सी बंद होने के कारण मंदिर आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। टैक्सी ऑपरेटर मनमानी कर रहे हैं। दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन
- सतीश कुमार ट्रस्टी, जाखू मंदिर
छापेमारी होगी: नेगी
जाखू मंदिर जाने वाली टैक्सियों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली हैं। टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए परिवहन विभाग को कहा जाएगा। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग छापेमारी करेगा।
- जीसी नेगी एसडीएम, शिमला शहरी
शिकायत करें, नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी : शर्मा
टैक्सी ऑपरेटर यदि मनमाना किराया मांगते हैं, गाड़ी में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाते हैं या फिर किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करते हैं तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी टैक्सी ऑपरेटर को पकड़ कर चालान किया जाएगा।
- दिनेश शर्मा डीएसपी, ट्रैफिक
- इन नंबरों पर करें शिकायत
पुलिस शिकायत नंबर==========100
ट्रैफिक कंट्रोल रूम===========2651850
एसएमएस शिकायत नंबर=======9459100100