{"_id":"681f7160393f1f09cc0f4889","slug":"taxi-for-jakhu-temple-shimla-news-c-19-sml1001-531540-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को राहत : जाखू के लिए आज चलेंगी 10 अतिरिक्त टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को राहत : जाखू के लिए आज चलेंगी 10 अतिरिक्त टैक्सियां
विज्ञापन
जाखू मंदिर में आज विशाल भंडारे को लेकर एचआरटीसी ने लिया फैसला
हजारों की संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं शिमला समेत बाहरी राज्यों के श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध जाखू मंदिर के लिए रविवार को 10 अतिरिक्त टैक्सियां चलाई जाएंगी। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी। एचआरटीसी की ओर से इस बारे में आदेश जारी हो गए हैं।
जाखू मंदिर में रविवार को विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। ऐसे में शहर समेत आसपास के इलाकों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने में किसी तरह की परेशानी पेश न आए इसलिए अतिरिक्त टैक्सियों की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि जाखू मंदिर न्यास के अध्यक्ष के आग्रह पर एचआरटीसी ने यह फैसला लिया है। बता दें कि शिमला के अलावा चड़ीगढ़ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों से शिमला घूमने आए लोग यहां पर भारी संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं। अतिरिक्त टैक्सियों चलने से काफी राहत मिलेगी।
इनसेट
यहां से चलेंगी टैक्सियां
रिट्ज से जाखू मंदिर – 6 टैक्सियां
छोट्टा शिमला से जाखू – 1 टैक्सी
लक्कड़ बाज़ार से जाखू – 1 टैक्सी
पुराना बस स्टैंड से जाखू – 1 टैक्सी
हाईकोर्ट से जाखू – 1 टैक्सी