हिमाचल में बढ़ा टैक्सी किराया, दिशा-निर्देश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने टैक्सी किराये में बढ़ोतरी की है। अब गैर जनजातीय क्षेत्रों में 6 सीटर टैक्सी कैब में सफर करने पर 13.14 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जाएगा, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में यह किराया 14.01 रुपये प्रति किमी होगा।
इससे पहले गैर जनजातीय क्षेत्रों में 6 सीटर टैक्सी कैब में 8.74 रुपये और जनजातीय क्षेत्रों में 9.61 रुपये प्रति किमी किराया था। सरकार ने इसकी अधिसूचना पहले जारी कर दी थी। अब सरकार ने इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जानिए किस क्षेत्र में कितना बढ़ा किराया
प्राकृतिक आपदा के दौरान अगर रास्ता बंद होता है तो बंद अवधि का किराया नहीं वसूला जा सकेगा।
टैक्सी गैर जनजातीय क्षेत्र टैक्सी भाड़ा जनजातीय क्षेत्र का भाड़ा (प्रति किमी रुपये में)
मैक्सी कैब 8 सीटर पहले 10.43 अब 14.83 पहले 11.47 अब 15.87
9 से 12 सीटर पहले 14.18 अब 18.58 पहले 15.60 अब 20.00