{"_id":"663504729f00147ebe067220","slug":"taxi-driver-dies-under-suspicious-circumstances-in-shimla-body-found-lying-on-heater-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में संदिग्ध हालात में टैक्सी चालक की मौत, शव हीटर पर गिरा हुआ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में संदिग्ध हालात में टैक्सी चालक की मौत, शव हीटर पर गिरा हुआ मिला
Fri, 03 May 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 03 May 2024 09:06 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक उसकी जलने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में हीटर पर मृत पड़ा मिला। इसकी पहचान कृष्ण चंद (53) पुत्र स्वर्गीय प्रभु राम निवासी कसुम्पटी निवासी के तौर पर हुई है। कृष्ण चंद कई सालों से किराये के कमरे में अकेले रह रहा था। इसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक उसकी जलने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
'कसुम्पटी में अकेले रहता था'
हादसा छोटा शिमला थाना अंतर्गत उपनगर कसुम्पटी में पेश आया। कृष्ण चंद अविवाहित था और कसुम्पटी में अकेले रहता था। गुरुवार को स्थानीय दुकानदार ने एक युवक को कृष्ण चंद के कमरे में सामान छोड़ने के लिए भेजा था। उनसे देखा कि कृष्ण कमरे में हीटर पर गिरा हुआ था। इस पर उसने मकान मालिक को सूचित किया और फिर पुलिस को बुलाया। व्यक्ति पहले शिमला में टैक्सी चालक था, लेकिन कुछ समय से वह कोई काम नहीं कर रहा था। उसका शव कमरे में आंशिक रूप से झुलसा हुआ बरामद हुआ। वह हीटर पर गिरा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन