टैक्सी में विस्फोट मामला: केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मंडी की फोरेंसिक टीम से की चर्चा
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा जरी पहुंचे और मणिकर्ण पुलिस चौकी में टैक्सी मालिक सहित दस लोगों से पूछताछ की है। वहीं, एएसपी कुल्लू व आईबी कुल्लू के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल तथा इसके आसपास की जगह का बारीकी से निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण घाटी के जरी में एक खड़ी टैक्सी में विस्फोट की घटना की जांच के लिए पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसियों ने सोमवार को मंडी की फोरेंसिक टीम के साथ चर्चा की। पुलिस के साथ इस घटना की एनआईए, एनएसजी और आईबी के एक दर्जन अधिकारियों की संयुक्त टीम भी जांच कर रही है। सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसियां मौके पर नहीं गईं, लेकिन फोरेंसिक टीम के अधिकारियों से घटना को लेकर साक्ष्यों की जानकारी हासिल की। वहीं, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा जरी पहुंचे और मणिकर्ण पुलिस चौकी में टैक्सी मालिक सहित दस लोगों से पूछताछ की है। वहीं, एएसपी कुल्लू व आईबी कुल्लू के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल तथा इसके आसपास की जगह का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस जिले में लोक निर्माण विभाग तथा एनएचपीसी के सभी विस्फोटक भंडारों के स्टॉक की जांच भी कर रही है। घटना को तीन दिन का समय हो गया है, ऐसे में अभी टैक्सी में हुए विस्फोट के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस इसे अभी जिलेटिन का उपयोग मान रही है। पुलिस विस्फोट के साक्ष्य जुटाने के लिए जरी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सोमवार को भी टैक्सी चालक के साथ क्षेत्र के कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। अभी तक मामले को लेकर किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।