फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Target to upgrade 400 AYUSH health and wellness centers in Himachal, Decision taken in meeting

बैठक में फैसला: हिमाचल में 400 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को स्तरोन्नत करने का लक्ष्य

Wed, 22 Dec 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Dec 2021 08:42 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि आयुष विभाग के 135 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में अंशकालिक रूप से आउटसोर्स आधार पर योग प्रशिक्षक तैनात करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Target to upgrade 400 AYUSH health and wellness centers in Himachal, Decision  taken in meeting
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सलाहकार बोर्ड प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की प्रथम बैठक में वर्ष 2023-24 तक 400 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को स्तरोन्नत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए योग शिक्षक तैनात किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने यह जानकारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के 135 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में अंशकालिक रूप से आउटसोर्स आधार पर योग प्रशिक्षक तैनात करने का निर्णय लिया गया है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को योग में प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार करने, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ओयल जिला ऊना को सुदृढ़ करने और बोर्ड की बैठक त्रैमासिक आधार पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।       

विज्ञापन


गैर सरकारी सदस्य श्रीनिवास मूर्ति ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के उत्थान के लिए योग भारती संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों, लक्ष्मी शर्मा ने भारत स्वाभिमान के तहत चलाई जा रही गतिविधियों तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की प्रतिनिधि मीनाक्षी संघैक ने योग बारे जानकारी प्रदान की। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य सलाहकार बोर्ड प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग व अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, निदेशक आयुष विनय सिंह, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के प्रतिनिधि डॉ. अर्पित दुबे, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे के प्रतिनिधि डॉ. डी सथयनाथ, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि प्रो. जीडी शर्मा, राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्यों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

        

बेहतरीन कार्य करने पर चार सहकारी सभाओं को सम्मान

उधर, सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को बेहतरीन कार्य करने वाली चार सहकारी सभाओं को पुरस्कृत किया। राज्य सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री ने पुरस्कार दिए। राज्य की चयनित प्राथमिक समिति द शिखर हथकरघा और हस्तशिल्प बुनकर सहकारी सभा रामपुर, द पठियार कृषि सहकारी सभा नगरोटा बगवां को सहकारी उत्कृष्ठता पुरस्कार और द भुट्टी बुनकर सहकारी भुंतर और द धार छटोत्रयां कृषि सहकारी सभा जयसिंहपुर को सहकारी मेरिट पुरस्कार प्रदान किया गया। 

सुरेश भारद्वाज ने बताया कि समीक्षा करने के बाद पुरस्कार के लिए इन सभाओं का चयन किया गया। प्रदेश सरकार सराहनीय प्रदर्शन करने वालों को सदैव प्रोत्साहित करती रही हैं और भविष्य में भी ऐसे लोगों को उल्लेखनीय कार्य के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। सहकारी क्षेत्र में किसानों और बागवानों की आय को बढ़ाने, उनके उत्पादन को उचित विपणन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को लोगों को सहकारी योजनाओं के बारे जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक राकेश वर्मा, सचिव सहकारिता अक्षय सूद, पंजीयक राज्य सहकारी सभाएं राजेश शर्मा, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा सहित कई अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अरावली क्लस्टर आधारित व्यापार संगठन के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठन के योगदान पर प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed