फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Target to settle 2.22 lakh cases in second online Lok Adalat in himachal

Lok Adalat Himachal: दूसरी ऑनलाइन लोक अदालत में 2.22 लाख मामले निपटाने का लक्ष्य

Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh पुष्पेंद्र वर्मा, शिमला
पुष्पेंद्र वर्मा, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। सूबे की सभी अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Target to settle 2.22 lakh cases in second online Lok Adalat in himachal
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरी ऑनलाइन लोक अदालत के लिए रिकॉर्ड 2.22 लाख मामलेे चिह्नित किए गए हैं। सूबे की सभी अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वाहन चालान के 1.52 लाख मामलों की पहचान की गई है। हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। वाहन चालान का निपटारा करने के लिए ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अदालतों में ई-पे (ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन जागरुकता के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वित्तीय संस्थानों, बैंकों, गैर सरकारी संगठनों, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल संदेश, जिंगल और आईईसी सामग्री के वितरण से राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


खास बातचीत में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम पाल रांटा ने बताया कि 27 नवंबर को आयोजित की गई ऑनलाइन लोक अदालत में रिकॉर्ड 50,175 मामले आपसी सहमति से निपटाए गए। 84 करोड़ 87 लाख 17 हजार रुपये की राशि में शामिल मामलों के आपसी निपटारे से सक्षम वादियों को उचित मुआवजा भी दिया गया। इसके अलावा कई सालों से लंबित वाहन चालान से वसूली गई रकम से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। प्राधिकरण ने वाहन चालान और छोटे अपराधों की अधिकतम पहचान और इनके प्रभावी निपटारे के लिए पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के साथ समन्वय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed