फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   taradevi tree cutting, chargesheet againest 17 forest officers.

अवैध कटानः 6 अफसरों समेत 17 पर गिरी गाज

Thu, 05 Feb 2015 01:08 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
taradevi tree cutting, chargesheet againest 17 forest officers.

तारादेवी और चंबा में अवैध पेड़ कटान मामले में आधा दर्जन वन अधिकारियों समेत 17 मुलाजिम नप गए हैं। इनमें जंगलात महकमे के चार और वन निगम के 2 अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में दोषी पाए इन अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्जशीट व बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश सरकार के इस कदम से जंगलात महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से ठीक पहले शिमला के तारादेवी में 477 पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया था।

कटान पर हुआ ‌था हंगामा

taradevi tree cutting, chargesheet againest 17 forest officers.

इसी दौरान चंबा में सैकड़ों हरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया था। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से इस्तीफा मांगा था। इस पर भाजपा की ओर से भी रिपोर्ट तैयार की गई थी, जिसमें अधिकारियों और नेताओं को दोषी बताया गया।

अवैध पेड़ कटान मामले में सत्ता पक्ष के अंदर भी विरोध के स्वर उठे। इसके चलते सरकार ने आधा दर्जन अधिकारियों समेत विभाग के 17 मुलाजिमों को सस्पेंड करने के बाद अब चार्जशीट कर दिया है। इनमें से एक फॉरेस्ट गार्ड को बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इन्हें किया गया चार्जशीट

taradevi tree cutting, chargesheet againest 17 forest officers.

तारादेवी अवैध वन कटान मामले में डीएफओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर और गार्ड, जबकि चंबा के केस में डिप्टी रेंजर और दो गार्डों को चार्जशीट थमाई जा रही। अनुबंध पर तैनात एक गार्ड को बर्खास्त किया जा रहा। इसके अलावा वन निगम चंबा के दो सहायक प्रबंधकों सहित कुल नौ कर्मियों को चार्जशीट किया जा रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण तरुण श्रीधर का कहना है कि अवैध पेड़ कटान मामले में 6 वन अधिकारियों समेत 17 लोगों को चार्जशीट किया जा रहा है। इस बारे आदेश जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed