फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taradevi, Sankatmochan and Hatkoti temples will be renovated on the lines of Jakhu.

Shimla News: जाखू के तर्ज पर संवरेंगे तारादेवी, संकटमोचन, हाटकोटी मंदिर

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Taradevi, Sankatmochan and Hatkoti temples will be renovated on the lines of Jakhu.
खास खबर
विज्ञापन

मंदिरों में भी बढ़ेंगी सुविधाएं, ऑनलाइन होगी मंदिर की पूरी व्यवस्था, भरे जाएंगे मंदिर न्यासों में रिक्त पद
जाखू मंदिर में पार्क, पार्किंग, यज्ञशाला का होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक जाखू मंदिर की तर्ज पर अब जिले के बाकी मंदिरों के लिए भी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। प्लान के तहत मंदिरों के परिसर विस्तारीकरण और अत्याधुनिक सुविधाओं को बढ़वा दिया जाएगा। मंदिरों की वेबसाइट भी बनेंगी।
जिले के तारादेवी, संकटमोचन, हाटकोटी और सराहन मंदिर न्यास के लिए डेवलपमेंट प्लान बनाने का फैसला लिया है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए यह डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। हाल ही में जिला प्रशासन ने जाखू मंदिर के लिए भी करीब पांच करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया है। इसमें मंदिर परिसर का विस्तारीकरण होगा। साथ ही यज्ञशाला, शू हाउस, पार्क और पार्किंग का निर्माण भी होगा। इसी तर्ज पर अब बाकी मंदिरों के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा जिले के मंदिर न्यासों के तहत रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न मंदिर न्यासों में करीब 48 पद खाली है। इनकी सूचना प्रदेश सरकार को भेजी है। इन पदों को भरने के लिए अनुमोदन कर दिया है। अब मंदिर न्यास तय कमेटी के तहत भर्ती प्रक्रिया करेंगे। डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को मंदिर न्यासों के चेयरमैन के साथ विशेष बैठक हुई। डीसी ने कहा कि जिले के मंदिर न्यासों की वेबसाइट बनाने के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जाखू, संकटमोचन और तारादेवी मंदिर न्यास की वेबसाइट बन चुकी है। इसके अलावा बाकी मंदिरों की भी जल्द वेबसाइट बनेगी। इन वेबसाइट पर मंदिर के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन भंडारा बुकिंग, लाइव आरती, आदि सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि मंदिर के भर्ती प्रक्रिया प्रदेश सरकार की ओर से तय किए मानकों के हिसाब से ही होगी। हर पद के लिए सरकार की ओर से योग्यताएं एवं शर्तें तय की हैं। जिले के पांच मंदिरों में पुजारी, मल्टीपर्पज, अकाउंटेंट, क्लर्क आदि पदों को भरा जाएगा। इस मौके पर एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी और एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तारादेवी मंदिर के किए बनेगा वैकल्पिक मार्ग
बैठक में फैसला लिया कि तारादेवी मंदिर के किए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा। इससे मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को जाम की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मंदिर तक एक अन्य सड़क तैयार की जाएगी। एक सड़क से प्रवेश और दूसरी सड़क से वाहनों की निकासी होगी। डीसी अनुपम कश्यप ने मंदिर न्यास को अन्य वैकल्पिक मार्ग की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article