फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tapish Thapa appointed for sub junior national fottball championship

तपिश थापा को सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की कमान

Sat, 04 Aug 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 04 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Tapish Thapa appointed for sub junior national fottball championship

अखिल भारतीय फुटबाल संघ के एकमात्र मैच कमिश्नर तपिश थापा अगस्त में सब जूनियर नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। सब जूनियर नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता (पश्चिमी-जोन) अगस्त में महाराजा उमेद सिंह स्टेडियम जोधपुर (राजस्थान) में होगी। थापा ने पिछले साल जुलाई में आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की परीक्षा विभिन्न स्तरों पर पास कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन


इससे पहले वे प्रदेश फुटबाल संघ में सेवाएं देते रहे हैं। स्वयं भी स्कूल, विश्वविद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल खेल चुके हैं। वह एक योग्य रेफरी भी हैं। हिमाचल में अखिल भारतीय फुटबाल संघ के ‘डी’ लेवल फुटबाल कोचिंग लाइसेंस कोर्स शुरू करने और समन्वय करने वाले पहले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व थापा जूनियर नेशनल (फाइनल राउंड), अंडर-15 आई लीग (शेष भारत), सीनियर नेशनल (संतोष-ट्रॉफी) और इंडियन नेशनल लीग (हीरो आई लीग सेकेंड-डिवीजन) सहित 35 से भी अधिक राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैच करवा चुके हैं। वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फरसेटगंज (कांगड़ा) में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप 2018-19 अखिल भारतीय फुटबाल संघ की प्रतियोगिता में जोनल क्वालीफाइंग राउंड्स और फाइनल राउंड शामिल हैं। प्रदेश फुटबाल संघ के महा सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि फुटबाल में हिमाचल के युवा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।


रोहडू के खिलाड़ी विशाल कैथ आईएसएल क्लब, एफसी पुणे सिटी के लिए गोलकीपर के रूप में खेल रहे हैं। तपिश संघ में राष्ट्रीय मैच-कमिश्नर बने हैं तो हमीरपुर से रोहित एआईएफएफ के जूनियर डिवीजन मैचों के लिए राष्ट्रीय रेफरी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed