फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tanker truck driver became angel for 85 tourists stranded in Baralacha pass lahaul spiti

बारालाचा में फंसे 85 पर्यटकों के लिए फरिश्ता बने टैंकर-ट्रक चालक

Fri, 28 Sep 2018 01:13 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 28 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Tanker truck driver became angel for 85 tourists stranded in Baralacha pass lahaul spiti

बारालाचा में सैर-सपाटे के लिए आए 85 पर्यटक 22 सितंबर को ताउम्र याद रखेंगे। छह फुट बर्फ की ऊंची दीवारों के बीच रात के घने अंधेरे और अंजान सुनसान जगह पर किसी का भी हौसला टूट जाए पर इनके लिए टैंकर-ट्रक चालक फरिश्ता बनकर पहुंच गए।

विज्ञापन


22 से 26 सितंबर तक इन पर्यटकों ने अपनी गाड़ियों में दिन और रातें गुजारीं पर चालकों ने इनका हौसला नहीं टूटने दिया। दो वक्त मुफ्त खाने का बंदोबस्त कर चालकों ने इंसानियत का परिचय दिया।
विज्ञापन


ये लोग लेह से मनाली सैर सपाटे के लिए निकले थे। लेह की तरफ सामान लेकर जा रहे करीब 16 ट्रक और तेल से भरे छह टैंकरों के चालकों ने इनकी मदद की।

खुद पहुंचे, अब बच्चों की चिंता

Tanker truck driver became angel for 85 tourists stranded in Baralacha pass lahaul spiti

वीरवार को बारालाचा से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए लुधियाना के राजकुमार और फरीदाबाद से आए धनंजय कुमार ने कहा कि लेह से आते वक्त उनके पास पानी, मैगी व बिस्कुट के कुछ पैकेट जरूर थे लेकिन छह फुट बर्फ के बीच उनकी जो सेवा टैंकर व ट्रक चालकों ने की, वह इसे उम्र भर नहीं भूलेंगे।

देहरादून के अनिल, विनोद तथा बिट्टू ने कहा कि वे 22 सितंबर से बारालाचा में फंसे रहे। उन्होंने एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना, प्रशासन और पुलिस का आभार भी जताया है।  लुधियाना की अमिता वर्मा ने रोते हुए कहा कि उनका बेटा व बेटी अभी बारालाचा में फंसे हैं।

उन्होंने कहा कि वहां हालात बहुत ही खराब हैं। कुल्लू पहुंचे राजकुमार ने कहा कि उन्हें अपने बेटे-बेटी के साथ अन्य साथियों की चिंता सताने लगी है। बारालाचा में कई पर्यटक वाहन, टैक्सियां, ट्रक और टैंकर फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed