{"_id":"5e57cb3b8ebc3ef3ec538d86","slug":"tanker-fell-on-railway-track-after-collision-movement-of-trains-stalled-for-five-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरा टैंकर, पांच घटे ठप रही ट्रेनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरा टैंकर, पांच घटे ठप रही ट्रेनों की आवाजाही
Thu, 27 Feb 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
टैंकर कालका-शिमला रेल लाइन पर जा गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर दोसड़का के पास देर रात ट्रक और टैंकर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर कालका-शिमला रेल लाइन पर जा गिरा। इससे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे टैंकर को हटाया जा सका। इस बीच दो रेलों के रूट प्रभावित हुए। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
जबकि अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं चल पाई। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर को हटाने के कार्य में जुट गई। क्रेन से हटाने में चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेनों की आवाजाही न होने से लोगों को परेशानियां झलेनी पड़ी। रेलवे लाइन पर गिरे टैंकर को हटाने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही को ट्रैक पर बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पंकज निवासी कालका हरियाणा को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर में लाया गया। जहां से चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी भी आ गए। रेलवे बोर्ड को सूचना मिलते ही अप ट्रेन को करीब दो घंटे तक धर्मपुर में रोका गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
धटना की पुष्टि करते हुए कार्यकारी एसएचओ धर्मपुर सहदेव ने बताया कि ट्रक चालक सुभाष के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए टैंकर चालक को धर्मपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।