Shimla: राष्ट्रीय स्कूली शतरंज स्पर्धा में तमिलनाडु चैंपियन, चेन्नई ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
कलवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नागरी मदुरै ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेलाम्मल विद्यालय अलपक्कम चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में तमिलनाडु ओवरऑल चैंपियन बना। अंडर-18 वर्ग में वेलाम्मल मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई की टीम ने खिताब अपने नाम किया है। कलवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नागरी मदुरै ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेलाम्मल विद्यालय अलपक्कम चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों ने बेहतरीन रणनीति और शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। मंगलवार को समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंडर-12 में वेलाम्मल मैट्रिकुलेशन चेनई ने पहला, वेलामल्ल विद्यालय अयनम्बक्कम चेन्नई ने दूसरा और दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमें भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी।
प्रतियोगिता में देशभर की 145 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इस तरह की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता ठियोग क्षेत्र में पहली बार आयोजित की गई। ठियोग मंडल की 20 से अधिक टीमों ने भी इस आयोजन में भागीदारी दर्ज की है। प्रतियोगिता के संचालन में 15 सदस्यीय आयोजन समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अरुण पोपली ने की। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण देश के दिग्गज युवा शतरंज खिलाड़ियों और भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले तमिलनाडु के ग्रैंड मास्टर डी गुकेश और ग्रैंड मास्टर प्रज्ञानान के स्कूलों की टीमें रहीं। प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के नियमों के अनुसार आयोजित किया गया। मुख्य आर्बिटर की भूमिका मध्य प्रदेश के यशपाल अरोड़ा ने निभाई। उपआर्बिटर के रूप में ठियोग के रोमित वर्मा और कुल्लू के समेरू ठाकुर ने सेवाएं दी।
राज्य सब जूनियर बैडमिंटन में तविश ने जीता फाइनल
राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में मंगलवार को अंडर-11 और अंडर 13 वर्ग के राज्य सब जूनियर बैंडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। इनमें बॉयज सिंगल अंडर-11 वर्ग में यूएनए (1) के तविश चौधरी ने एचएमआर के अथर्व पटियाल को मात देकर जीत हासिल की। गर्ल्स सिंगल अंडर-13 वर्ग में केएलयू (1) की दीपाली ने यूएनए (2) की आरुषी चौधरी को हराया। बॉयज सिंगल अंडर 13 वर्ग में केजीआर (1) के राजवीर सिंह राणा ने यूएनए के तविश को मात दी। गर्ल्स सिंगल अंडर-13 में केएलयू (1) की तेजल राजपूत ने केएलयू की दीपाली को हराया। बॉयज डबल अंडर-11 वर्ग में एचएमआर व यूएनए के अथर्व पटियाल और तविश चौधरी ने एसएमएल के हरिधन ठाकुर और रिशांक को हराकर विजय पाई। गर्ल्स डबल अंडर-11 मुकाबले में केएलयू व एसएमएल की दीपाली और जीवा जोगटा ने यूएनए व एचएमआर की आरुषी चौधरी और शिवन्या कपूर को हराकर जीत हासिल की। बॉयज डबल अंडर-13 वर्ग में एचएमआर की आकर्ष और सानिध्य कपूर ने केजीआर (1) के राजवीर सिंह राणा और तन्मया आर्या को मात दी। गर्ल्स डबल अंडर-11 वर्ग में केएलयू (1) की दीपाली और तेजल राजपूत ने यूएनए (2) की गुरवाणी और निहारिका को हराया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।