फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Talai Chhinj Fair: Mirza Irani won Mali for the second time, Nerwa Ashu became the car winner in the lucky dra

Shimla: तलाई छिंज में मिर्जा ईरानी ने दूसरी बार जीती माली, लक्की ड्रा में नेरवा के आशु बने कार विजेता

Mon, 02 Oct 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा ( शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा ( शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 07:02 PM IST
सार

ईरान के प्रसिद्ध पहलवान मिर्जा ईरानी ने दूसरी बार बड़ी माली जीती। मिर्जा ईरानी ने पंजाब के पहलवान संदीप को फाइनल में शिकस्त दी। बीते साल भी मिर्जा ईरानी ने माली जीती थी।

विज्ञापन
Talai Chhinj Fair: Mirza Irani won Mali for the second time, Nerwa Ashu became the car winner in the lucky dra
फागू के तलाई में छिंज मेला - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला के फागू के तलाई में छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें ईरान के प्रसिद्ध पहलवान मिर्जा ईरानी ने दूसरी बार बड़ी माली जीती। मिर्जा ईरानी ने पंजाब के पहलवान संदीप को फाइनल में शिकस्त दी। बीते साल भी मिर्जा ईरानी ने माली जीती थी। पंचायत प्रधान दिनेश जोगटा ने बताया कि मेला समिति ने इस बार 1.35 लाख रुपये माली का इनाम रखा था। इसमें 80 हजार की राशि विजेता मिर्जा ईरानी और 55 हजार रुपये उपविजेता संदीप पहलवान को मिले। मेले में तीन सौ से अधिक पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। समिति ने मेले में 10 लाख रुपयेे खर्च किए।

विज्ञापन


यह मेला देशू टिंबा काली माता को समर्पित है। काली माता क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। इस मौके पर लक्की ड्राॅ भी निकाला गया। इसमें आल्टो के-10 के विजेता नेरवा के आशु परसैईक (कूपन नंबर 2085) बने। दूसरे पुरस्कार में स्कूटी के विजेता अतर सिंह (कूपन नंबर 5286) और तीसरा पुरस्कार की विजेता संतोषी देवी गदेवग (कूपन नंबर 3714) ने गियर वाली साइकिल जीती। मेले में एडवेंचर रिजार्ट कुफरी के मालिक बलदेव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में आढ़ती संघ के प्रधान हरीश ठाकुर और निशांत नाग ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। बलदेव शर्मा ने विशेष प्रायोजक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed