फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Taklung Chetul Rinpoche's Fourth Reincarnation Nawang Tashi Rapt Given the Title of Head of the Nyingma School

Shimla: तकलुंग चेतुल रिंपोछे के चौथे पुनरावतार ताशी को दी निंगमा स्कूल प्रमुख की पदवी

Mon, 28 Nov 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 08:56 PM IST
सार

 लाहौल-स्पीति के ताबो में सेरकोंग पब्लिक स्कूल के चार साल सात महीने और 12 दिन के नर्सरी कक्षा के छात्र ताशी को औपचारिक तौर पर गुरु बनाया गया है।

विज्ञापन
Taklung Chetul Rinpoche's Fourth Reincarnation Nawang Tashi Rapt Given the Title of Head of the Nyingma School
पुनरावतार नवांग ताशी राप्टेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिंपोछे के चौथे पुनरावतार नवांग ताशी राप्टेन को स्कूल के प्रमुख की पदवी दी गई। लाहौल-स्पीति के ताबो में सेरकोंग पब्लिक स्कूल के चार साल सात महीने और 12 दिन के नर्सरी कक्षा के छात्र ताशी को औपचारिक तौर पर गुरु बनाया गया है। ताशी का जन्म 16 अप्रैल, 2018 को हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला के पंथाघाटी में दोरजीडक मठ में तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुसार उनका वस्त्र धारण और मुंडन संस्कार हुआ।

विज्ञापन


स्पीति घाटी के ताबो क्षेत्र के रंगरीक गांव के ताशी की पहचान तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिंपोछे के चौथे पुनरावतार के रूप में की गई। रिंपोछे की मौत सात साल पहले 24 दिसंबर, 2015 को हुई थी। मठ में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, भूटान और नेपाल से आए बौद्ध शिष्यों ने ताशी का स्वागत किया। दोरजीडक मठ के बौद्ध भिक्षु शेडूप मिफम ने बताया कि वह यहां अपनी धार्मिक शिक्षा शुरू करेंगे।  
विज्ञापन


बौद्ध गुरु पहुंचे थे घर
ताशी के दादा छेतन अंगचुक ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके घर में तकलुंग चेतुल रिंपोछे का पुनरावतार मिला है। मीडिया में कहा कि बौद्ध भिक्षु ढूंढने के लिए बौद्ध गुरु उनके घर आए थे। उन्हें जब इसका पता चला तो उन्हें बहुत खुशी हुई। उनका पोता कहता रहता था कि उसके दो कुत्ते शिमला में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल से लोग कर रहे थे इंतजार
बौद्ध अनुयायी व हिमाचल सरकार के अधिकारी जीएस नेगी ने बताया कि पुनरावतार से लोग काफी खुश हैं। पिछले सात साल से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। देश भर से अनुयायी उनका आशीर्वाद लेने यहां आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed