{"_id":"5d83617f8ebc3e93b24e3485","slug":"taking-the-exam-of-class-viii-from-current-session-is-not-justified-the-union-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू सत्र से आठवीं की परीक्षाएं लेना न्यायसंगत नहीं, संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू सत्र से आठवीं की परीक्षाएं लेना न्यायसंगत नहीं, संघ ने किया विरोध
Thu, 19 Sep 2019 04:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने चालू शैक्षणिक सत्र से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं लेने के फैसले को न्यायसंगत नहीं बताया है। संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा और महासचिव देवदत्त शर्मा ने संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा का विरोध किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों में सतत समग्र मूल्यांकन प्रक्रिया की अनुपालना स्वरूप पाठ्यक्रम को दो विभागों में विभाजित किया गया है। इसके तहत स्कूलों में विभिन्न असेसमेंट परीक्षाएं होती हैं। इन असेसमेंट के आधार पर परिणाम तैयार किया जाता रहा है।
विज्ञापन
इस समय शीतकालीन स्कूलों में एफए तीन की परीक्षा पूरी हो चुकी है। एफए फोर का समय वार्षिक परीक्षा के दौरान होगा। ऐसे में बच्चों को पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति का समय नहीं मिल सकेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से इस मामले पर दोबारा विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन